28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

अखिलेश यादव आज अमरोहा में करेंगे जनसभाएं!

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो गया है। पहले चरण में लगभग 64 फ़ीसदी वोटिंग हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान एटा में हुआ। इसके साथ ही सभी राजनैतिक दल अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर चुके हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 12 फरवरी को अमरोहा जिले के दौरे पर हैं।

अखिलेश यादव की पहली जनसभा:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश रविवार 12 फरवरी को अमरोहा जिले के दौरे पर हैं। जहाँ अखिलेश यादव करीब 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव की पहली जनसभा हसनपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड में 1 बजे अखिलेश यादव पहुंचेंगे।

अखिलेश यादव की दूसरी जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अमरोहा के हसनपुर विधानसभा के बाद मंडी धनौरा पहुंचेंगे। अखिलेश यादव मंडी धनौरा के रामलीला मैदान में 1.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव की तीसरी जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंडी धनौरा के बाद नौगवा सादात पहुंचेंगे। जहाँ अखिलेश यादव बादशाहपुर इंटर कॉलेज में 2.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव की चौथी जनसभा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नौगवा के बाद अमरोहा विधानसभा पहुंचेंगे। जहाँ अखिलेश यादव अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज में 2.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें