28 C
Lucknow
Thursday, May 15, 2025

अपने दो दिवसीय दौरे के तहत आज लखनऊ पहुंचेंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह!

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के केन्द्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार 21 अप्रैल को सूबे के दौरे पर आ रहे हैं, जिसके तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ का दौरा करेंगे।

संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह:

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। गौरतलब है कि, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

शुक्रवार के कार्यक्रम:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जिसके तहत राजनाथ सिंह शुक्रवार को सुबह करीब 11.15 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह उसके बाद जयपुरिया स्कूल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। शुक्रवार की शाम 5 बजे निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जायेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान गृह मंत्री कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी कर सकते हैं। शाम 6.30 बजे गृह मंत्री CMS स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

शनिवार 22 अप्रैल के कार्यक्रम:

गृह मंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे व्यापारी सम्मेलन में भाग लेंगे। व्यापारी सम्मेलन के बाद गृह मंत्री अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जायेंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें