28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

अफवाहों और षड्यंत्र से भाजपा ने हासिल की सत्ता : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ‘अफवाहों’ और ‘षडयंत्र’ के जरिए सत्ता हासिल की है।

अखिलेश ने सपा जिला, महानगर अध्यक्षों और राज्य कार्यकारिणी की बैठक मेें कहा, ‘‘भाजपा और संघ ने अफवाहों और षडयंत्र के जरिए सत्ता हासिल की है। हम इनका मुकाबला करेंगे। भाजपा सरकार की जन विरोधी निर्णयों के विरूद्घ संघर्ष के लिए तैयार रहना है।’’

बैठक में समाजवादी पार्टी को कमजोर करने की साजिशों की निंदा भी की गई। अखिलेश ने कहा कि वह जन्म से, कर्म और विचार से समाजवादी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘समाजवाद का रास्ता सेक्यूलरिज्म धर्म निरपेक्षता का है। हमारा संघर्ष समानता और न्याय का है। सांप्रदायिक धु्रवीकरण लोकतांत्रिक राजनीति के लिए अभिशाप है। समाजवादी व्यवस्था में किसी के साथ भेदभाव का स्थान नहीं है।’’

अखिलेश ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करने वाले भाजपाइयों ने चुनाव में अपव्यय की सारी सीमाएं तोड़ दीं। भाजपा द्वारा जनता को धोखा देने का क्रम आज भी जारी है। कानून व्यवस्था के बारे में भाजपा सरकार को जवाब देना होगा। राज्य में बलात्कार, हत्याओं और लूट की वारदातों में वृद्घि हुई है। कें को भी अपने विकास का ब्यौरा देना होगा।

उन्होंने कहा भाजपा सत्ता का दुरूपयोग ना करे। अहंकार ठीक नहीं है। लोकतंत्र में चक्र घूमता रहता है। यह बात सभी को ध्यान में रखना होगी। 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें