28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

अमित शाह 3 जिलों के दौरे पर, सातवें चरण के लिए करेंगे प्रचार!

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी राजनैतिक दल सातवें और अंतिम चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार 5 मार्च को सूबे के 3 जिलों के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत अमित शाह 3 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की पहली जनसभा:

यूपी विधानसभा चुनाव के छह चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जिसके बाद सभी दलों ने अपना पूरा ध्यान सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में लगा दिया है। साथ ही सभी दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों को पूरे जोर के साथ चुनाव प्रचार अभियान में लगा दिया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को 3 जिलों के दौरे पर हैं। अमित शाह की पहली जनसभा रामलीला मैदान, आलापुर अम्बेडकरनगर में 12.45 बजे आयोजित की गयी है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की दूसरी जनसभा:

अमित शाह की दूसरी जनसभा कंचनपुर में जौनपुर में दोपहर 2.00 बजे आयोजित की गयी है।

भाजपा अध्यक्ष की तीसरी जनसभा:

अमित शाह की तीसरी और दिन की आखिरी जनसभा जखनियां, गाजीपुर में दोपहर 3.10 बजे आयोजित की गयी है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें