सभी भाइयो ने एक दूसरे के गले लगकर दी त्योहार की बधाई।
सभी मुसलमान भाइयो ने पहली नवाज अदा कर देश के अमन चैन की दुआ मांगी।
इस मौके पर एसएसपी अशोक त्रिपाठी ,जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ,एसपी सिटी विनीत जायसवाल ,सीओ सदर डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने सभी भाइयो व बहनो को बकरीद की शुभकामनाएं दी व सभी को टॉफ़ी व बिस्कुट आदि बांटकर बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया।
बकरीद के मौके पर एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने शहर में चप्पे चप्पे पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात किये।
एसएसपी अशोक त्रिपाठी व सीओ सिटी अंजनी चतुर्वेदी के देखरेख में शहर में बड़े ही शांतिपूर्वक तरीके से बकरीद का त्योहार मनाया गया।