28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

आज गुजरात कांग्रेस विधायकों संग सोनिया की बैठक, आगामी चुनावों की रणनीति..



नई दिल्ली। गुजरात राज्यसभा में अहमद पटेल की जीत के बाद अब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत गुजरात कांग्रेस के विधायक आज दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। साथ ही कांग्रेस विधायक अहमद पटेल से भी मुलाकात करेंगे और उनका जन्मदिन भी मनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक में गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही गुजरात राज्यसभा चुनावों के अपने तजुर्बेभी साझा करेंगे।

जानकारी के अनुसार बैठक के लिए गुजरात कांग्रेस के सभी 43 विधायक दिल्ली आ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि गुजरात विधासभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में कांग्रेस हाईकमान के साथ गुजरात कांग्रेस के विधायकों की बैठक को अहम माना जा रहा है। ज्ञातव्य है कि कांग्रेस के पास गुजरात में अब 43 विधायक ही बचें हैं। पहले गुजरात में कांग्रेस विधायकों की संख्या 57 थी लेकिन शंकर सिंह वाघेला जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड दिया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें