28 C
Lucknow
Monday, May 19, 2025

आठ लुटेरे इंजीनियर हुए गिरफ्तार…

मेरठ। मेरठ पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित शॉपरिक्स मॉल के पास से आठ इंजीनियर को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया है। इनके पास से रिलायंस के लूटे गए करीब दो करोड़ के माल बरामद किए गए हैं। डकैती डालने के बाद माल को इंजीनियर लुटेरे करोड़ों रुपयों में ऑनलाइन बेच रहे थे। मेरठ आईजी (जोन) सुजीत पांडे ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए गुरुवार को एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर आठ इंजीनियरों को दिल्ली रोड स्थित शॉपरिक्स मॉल के पास से गिरफ्तार किया, जिनके पास से 4जी के महंगे उपकरण हैं।

आठ इंजीनियर

उन्होंने बताया कि अभी बदमाशों के पास से 2 करोड़ के ही उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी शातिर बदमाश आई कार्ड के साथ यूनिट पर जाकर रिलायंस के अधिकारी बनकर जांच करते थे। इस दौरान कर्मचारियों को बांधकर लूट करते थे।

 

तीन जगह लूट करने के बाद बदमाशों ने पल्लवपुरम में वारदात को अंजाम देने के लिए योजना तैयार कर ली थी। वे ऑनलाइन लूटे हुए उपकरण की बिक्री करते थे। बताया जा रहा है कि कई करोड़ के उपकरण विदेश भी बेचे गए हैं। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें