28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

आप नेता आशुतोष ने कहा, गांधी भतीजियों के साथ सोते थे

ashutosh-1442474262नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता संदीप कुमार के सीडी स्कैंडल को लेकर आप नेता आशुतोष ने अपनी बौखलाहट जाहिर की है| आशुतोष ने संदीप कुमार को क्लीन चिट देते हुए उनकी तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से की है|

आशुतोष ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के चरित्र पर भी आपत्तिजनक बयान दिया है| उन्होंने राम मनोहर लोहिया का हवाला देते हुए कहा कि महिला-पुरुष के बीच हर संबंध जायज है|

आशुतोष ने कहा कि पंडित नेहरू के भी कई महिलाओं से संबंध थे| 1910 में गांधी जी के अवैध संबंधों से कांग्रेस बेहद परेशान थी। नेहरू जी ने गांधी जी को इस बारे में समझाया भी था|

गांधी पर सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए आशुतोष ने कहा कि वो अपनी भतीजियों के साथ निर्वस्त्र हो कर सोते थे| जबकि नेहरू और लार्ड माउन्टबेटन की पत्नी एडविना के प्रेम संबंध थे|

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के भी कॉलेज लाइफ के दौरान किसी से रिश्ते थे| मैं समझता हूँ कि संदीप ने कुछ भी गलत नहीं किया। भारत के इतिहास में संदीप जैसे कई उदाहरण पहले से मौजूद हैं|

 आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है| उन्होंने अरविंद केजरीवाल से आशुतोष को आम आदमी पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है।

तिवारी ने कहा कि ऐसे आरोपों की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है और अगर केजरीवाल ने उन्हें पद से नहीं हटाया और माफ़ी नहीं मांगी तो आंदोलन किया जाएगा|

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें