देहरादून। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही हैं। संदीप कुमार का मामला सामने आने के बाद सभी पार्टियों ने आप पर निशाना साधा। जिसके चलते पार्टी के कई बड़े नेताओं ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। अब ये आग उत्तराखंड तक पहुंच गई है। यहां आम आदमी पार्टी के दस लोगों ने पार्टी ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। अब ये नेता मिलकर नए मंच ‘हम’ का गठन करेंगे।
संदीप कुमार मामले के बाद अब आप के पूर्व अध्यक्ष अनूप नौटियाल के अलावा नौ पूर्व पदाधिकारियों और कई कार्यकर्ताओं ने विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही हमारा उत्तराखंड जनमंच (हम) राजनीतिक मंच के गठन की घोषणा भी की है।
इस संबंध में आप के नेताओं ने देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। प्रेस क्लब में दोपहर एक बजे आयोजित हुए इस प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा दिया। प्रेस कांफ्रेंस में इस्तीफे की घोषणा के बाद अनूप नौटियाल ने कहा कि वे सरकार और तमाम विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों को सामने लाते रहे हैं।
पार्टी शीर्ष नेतृत्व में बैठे कुछ लोगों की मिलीभगत के चलते स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस, भाजपा से मुक्ति चाहती है और ‘आप’को एक विकल्प के रूप में देख रही थी।
केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में चुनाव लड़ने से इनकार करने से जनता में निराशा का भाव पैदा हुआ है। नौटियाल ने कहा कि इसका संदेश यह गया कि ‘आप’ प्रदेश में भाजपा कांग्रेस की खिलाफत नहीं करना चाहती।
इसलिए ‘आप’ से इस्तीफा देकर नए मंच ‘हम’ का गठन किया गया है। मंच के अध्यक्ष रणबीर चौधरी और संरक्षक अनूप नौटियाल होंगे।
इन नेताओं ने दिया इस्तीफा
- पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रणवीर चौधरी
- प्रदेश प्रवक्ता कमल देवराड़ी
- जिलाध्यक्ष ओंकार भाटिया
- सचिव समीर मुंडेपि
- अब्दुल रहमान, भाष्कर चुग
- गणेश काला, मनोज चौधरी
- सुनीता सिंह
इन सभी के साथ कई कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ दी है अब ये सभी ‘हम’ का गठन करेंगे।