28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

आलू से मिनटों में पाएं दांतों के दर्द से छुटकारा, पढ़े ये टिप्स!

नई दिल्ली, एजेंसी । अच्छे से दांतों की सफाई ना करना या ठंडा पीने के तुरंत बाद गर्म पीने की वजह से दांतों में दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में लोगों को डॉक्टर के पास जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं दिखता, लेकिन आज हम जानेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनसे आप घर पर ही इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू

नींबू में विटामिन सी होता है जो दांतों के दर्द से निजात दिलाता है। प्रभावित हिस्से पर नींबू का कतरा लगाने से आपको तुरंत राहत मिलेगी।

आलू

अगर दांतों के दर्द के साथ-साथ उस जगह सूजन भी हो तो आलू छीलकर उसकी स्लाइस को वहां 15 मिनट के लिए रखें। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

लहसुन

अगर अक्सर ही दांतों की समस्या से परेशान रहते हैं तो लहसुन से आपको आराम मिल सकता है। इसके लिए लहसुन की एक कली में नमक लगाकर खाएं। रोज सुबह इसे खाने से आपको फायदा होगा।

प्याज

दांतों के दर्द से आराम पाने के लिए प्याज एक अच्छा उपाय है। डॉक्टर भी ये मानते हैं कि हर तीन मिनट में प्याज की एक स्लाइस खाने से मुंह के कीटाणु मर जाते हैं जिससे दर्द से तुरंत आराम मिलता है।

लौंग

सभी जानते हैं कि लौंग दांतों के दर्द से तुरंत राहत दिलाती है। इसके लिए आप मुंह में एक लौंग रख सकते हैं या चाहें तो दर्द वाले हिस्से पर लौंग का तेल भी मल सकते हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें