मुंबई। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख दंगों पर आधारित फिल्म ’31 अक्टूबर’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इंदिरा गांधी की हत्या पर बनी यह पहली बॉलीवुड फिल्म है जिससे सिख दंगों की सच्चाई उजागर होगी।
दो मिनट का ये ट्रेलर दिल दहला देने वाला है। 31 अक्टूबर 1984 को हुआ वो हादसा आज भी लोगों के दिल और दिमाग में ताज़ा है। रिलीज़ होते ही ट्रेलर हिट तो गया कल शाम से इसे अब तक सवा लाख बार देखा जा चुका है। फिल्म की शूटिंग तीन जगहों- लुधियाना, दिल्ली और मुंबई में हुई है।
31 अक्टूबर को शिवाजी पटेल ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में वीर दास और सोहा अली खान के अलावा लखविंदर सिंह और प्रितम कांगे भी है। फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद सन् 1984 के दंगों को लेकर लोगों का नजरिया बदलेगाhttps://youtu.be/9yuGao8d4nU