इटावा:-इटावा में अजगर निकलने के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे हैं।इटावा के आसपास के चम्बल के जंगलों में अजगर का निकलना तो एक आम बात है लेकिन शहरी इलाकों में अगर अजगर जैसा खतरनाक प्राणी पाया जाता है तो ये बहुत ही अचंभे की बात है।
हाल ही में आज एक मामला प्रकाश में आया है,
इटावा शहर के आईटीआई चौराहे पर एक दिनेश फोजी नामक युवक के घर मे 12 फुट के अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।
12 फुट का अजगर घर मे देखकर लोगो के होश उड़ गए।
आनन फानन में आस पास के लोगों ने वन विभाग व स्पॉन टीम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्पॉन सचिव व वन्य जीव विशेसज्ञ संजीव चौहान वन विभासग के आला अधिकारियों समेत घटनास्थल पर पहुंचे।
करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 12 फाइट को अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की।
अजगर पकड़ने के बाद घरवालो ने चैन की सांस ली।
अजगर को पकड़ने के बाद उसे जंगल मे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।