28 C
Lucknow
Wednesday, January 22, 2025

इटावा जेल प्रशासन सवालों के घेरे में ,जेल में महिला कैदी ने विषैले पदार्थ का सेवन किया।

*संवाददाता,इटावा।*

*इटावा जेल प्रशासन सवालों के घेरे में ,जेल में महिला कैदी ने विषैले पदार्थ का सेवन किया।*

उत्तर प्रदेश के इटावा में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर 1 प्रश्न चिन्ह लग गया है।ताज़ा मामला इटावा का है जहाँ जेल में सज़ा काट रही बेबी नामक एक महिला कैदी ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया।बेबी को गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दहेज हत्या के जुर्म में सजा काट रही बेबी से जब पूछा गया कि आखिर उसने डाई का सेवन क्यों कर लिया तो बेबी ने आरोप लगाया है कि उसे निर्दोष फसाया गया है।अब बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर जेल के अंदर डाई पहुंची कैसे।इस घटना के बाद जेल में बंद कैदियों की सुरक्षा पर उठे सवाल।
क्या जेल में सजा काट रहे सभी कैदियों पर खतरे का संकट मंडरा रहा है।कैदियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होती है उसके बाबजूद भी अगर डाई जैसे विषैले पदार्थ अगर जेल के अंदर पहुंच रहे हैं तो ये जेल प्रशासन पर बहुत ही गंभीर सवाल है।
इससे 10 दिन पूर्व भी लूट के जुर्म में सजा काट रहे दो कैदियों ने डाई का सेवन कर जान देने की कोशिश की थी।जेल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है।जेल के अंदर धड़ल्ले से विषैले पदार्थ जा रहे हैं और जेल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें