28 C
Lucknow
Wednesday, January 22, 2025

इटावा पुलिस का उत्तर प्रदेश में डंका।

रिपोर्ट:-इं. सनत तिवारी,न्यूज़ वन इंडिया,इटावा।

समय का चक्र हमेशा एक जैसा नही होता,कहावत भी है हर रात के बाद एक दिन होता है।
इटावा जो कभी अपने गुंडो और सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाओ के रूप मे पहचान रखता था,यह एक अंधकारमय अतीत था।
बात करते है वर्तमान की,एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलो मे इटावा पुलिस का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है।
गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तारियां में इटावा का पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान रहा है।
गैंगस्टर एक्ट मे गिरफ्तारियां और गुंडो के आत्मसमर्पण सबसे अधिक इटावा मे हुए है।अभी कुछ दिन पहले ही जन शिकायत निस्तारण (IGRS) मे इटावा को पूरे प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है,जिसका मूल्यांकन स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है।पूरे प्रदेश मे अंधकारमय अतीत रखने वाला जिला इटावा आज एक दीपक की वजह से चमचमा रहा है जो है इटावा के पुलिस कप्तान श्री अशोक त्रिपाठी।जिस तरह दीपक के आने बाद अंधेरा छटना शुरू हो जाता है वही काम आज जिले के पुलिस कप्तान श्री अशोक त्रिपाठी कर रहे है।
डीजीपी महोदय ने हालही में स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी इटावा श्री अशोक कुमार त्रिपाठी को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया था।अब उसी कड़ी में पूरे प्रदेश में इटावा का इंडोर वर्क्स में प्रथम स्थान आने पर एडीजी महोदय द्वारा एसएसपी महोदय को पुरुस्कारित किया जाएगा। पुलिस के हालिया प्रदर्शन का श्रेय निःसंदेह इटावा पुलिस कप्तान को जाता है।जिनके आने के बाद आपराधिक गतिविधियां कम हुई है,गुंडो के मन मे एक भय बना है,गैंगस्टर खुद ब खुद आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
STF मे अपना लोहा मनवाने वाले श्री अशोक त्रिपाठी आउटडोर वर्क के साथ साथ इनडोर वर्क मे भी माहिर है।
इटावा पुलिस की कमजोर कड़ी यानी कि इनडोर वर्क भी श्री अशोक त्रिपाठी जी के आने बाद श्रेष्ठ रहा।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें