28 C
Lucknow
Friday, January 24, 2025

ईओ बिसवाँ का जनसमस्याओं से नहीं है कोई सरोकार – आशीष गुप्ता

सीतापुर-अनूप पाण्डेय,आशुतोष अवस्थी/NOI- उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर बिसवाँ- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष व इस्पात मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य आशीष गुप्ता ने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महराजागंज थाना तहसील द्वितीय वार्ड का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। भ्रमण के दौरान श्री गुप्ता ने वार्ड में हो रहे भीषण जलभराव, बजबजाती नालियाँ, कूड़े के ढेर से भरे रास्ते व भयावह गन्दगी देखी। वार्ड के नागरिकों ने बताया कि विगत कई वर्षों से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति इस प्रकार दयनीय है कि बारिश के मौसम में लोगों घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। गन्दगी इस प्रकार व्याप्त है कि लगता है कि कूड़े के ढेर में वार्ड बसाया गया है।
इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान चलाने वालों को यहां कि स्थिति देखनी चाहिए। वार्ड के लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। वार्ड में न तो रास्ते हैं और न ही विकास। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी का जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वे सिर्फ सत्ता के इशारे पर कार्य करते हैं। नगर की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह कतई गम्भीर नहीं हैं।
वार्ड के निवासी अतुल रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका, उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी को मिलकर समस्या से अवगत कराया लेकिन प्रतिउत्तर में उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला।
श्री गुप्ता ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह तत्पर हैं, यदि वार्डवासियों को भी नरकीय जीवन से जल्द से जल्द मुक्ति न दिलाई गयी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
श्री गुप्ता के साथ प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चन्द्र गौड़, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो0 जुनैद, नगर प्रवक्ता रजनीश मिश्र, पूर्व लोकसभा महासचिव नितिन शर्मा, परवेज खान, मिथुन वर्मा, कुलदीप, मो0 रफीक, रामलखन, अनवर, अच्छन खान, आमीन, मोमिना खातून, कांती देवी वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा सहित तमाम वार्डवासी मौजूद रहे।

**आशुतोष अवस्थी
रिपोर्ट बिसवाॅ**

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें