28 C
Lucknow
Friday, February 14, 2025

उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर नदी में गिरी बस, 44 लोगों की मौत


विकासनगर से त्यूनी जा रही प्राइवेट बस गूमा गांव (हिमाचल) के समीप अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 44 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। अब तक 21 लोगों की ही शिनाख्त हो सकी है, जिनमें अधिकतर उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र को लोग थे। बताया जा रहा है कि 37 सीटर बस में 50 से अधिक लोग सवार थे।


कुछ यात्रियों के नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां सड़क चौड़ी है। लिहाजा दुर्घटना की वजह बस में तकनीकी खामी मानी जा रही है। हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। 
बुधवार सुबह 5:30 बजे बस (यूके-16 पीए-0045) यात्रियों को लेकर त्यूनी (कैराड़) के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे गूूमा के निकट बोलधार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर बस खाई में कई पलटी खाने के बाद 800 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही कंडेक्टर तुलसी और एक अन्य व्यक्ति नरेश ने कूद कर जान बचाई।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें