28 C
Lucknow
Friday, January 24, 2025

उप चुनाव LIVE : योगी को बड़ा झटका, फूलपुर दस हजार और गोरखपुर में करीब 1600 वोट से सपा प्रत्याशी आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे। सुबह 8.00 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में गोरखपुर से बीजेपी के उपेन्द्र दत्त शुक्ला और फूलपुर से सपा के नागेन्द्र सिंह पटेल आगे चल रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल दस हजार रहे हैं। वहीँ गोरखपुर में सपा के प्रवीन निषाद आगे चलने लगे हैं।

अगर फूलपुर की बात करें तो यहाँ 37. 39 फीसदी वोटिंग हुई थी। भाजपा के लिहाज से यह सीट भी काफी अहम है। भाजपा ने फूलपुर सीट से कौशलेन्द्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सपा ने नागेन्द्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने फूलपुर से मनीष मिश्र को टिकट दिया है। बसपा ने उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं खड़े किए हैं। बल्कि वह सपा को समर्थन दे रही है।  आपको बता दें कि गोरखपुर सीट के लिये 10 और फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें