28 C
Lucknow
Wednesday, January 15, 2025

उमेश यादव की गेंदबाजी के आगे, ऑस्ट्रेलिया दिखी लाचार

नई दिल्ली, एजेंसी । पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में शुरु हुए पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन के अंत तक 9 विकेट खोकर 256 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक मिचेल स्टार्क 55 और जोश हेजलवुड 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 51 रन जोड़ लिए हैं। स्टार्क ने भारत के खिलाफ खुल कर बैटिंग करते हुए 3 छक्के और 5 चौके जड़े।

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और मैट रेनशॉ ने स्पिन के खिलाफ काफी संभल कर शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। उमेश यादव ने वॉर्नर को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही रेनशॉ भी तबीयत खराब होने के कारण रिटायर्ड इल होकर मैदान से बाहर चले गए।

रेनशॉ ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। यहां से कप्तान स्टीव स्मिथ और शॉन मार्श ने पारी को संभाला और धैर्य के साथ स्पिन का सामना किया। मगर मार्श (16) जयंत यादव का शिकार बने। इसके बाद जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (22) और अश्विन ने स्मिथ (27) को पवेलियन भेजा। चाय के बाद मिचेल मार्श (4) जडेजा का शिकार बने।

इसके बाद यादव ने मैथ्यू वेड को भी चलता किया। रेनशॉ अश्विन का शिकार बने। स्टीव ओ’कीफ और नाथन लॉयन, दोनों ही खाता खोले बिना उमेश यादव का शिकार बने। भारत के लिए उमेश यादन ने 4, अश्विन और जडेजा ने 2-2, जबकि जंयत ने 1 विकेट लिया।

पुणे भारत के लिए 25वां टेस्ट वेन्यू बना। स्पिनरों की मददगार पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने डटकर भारतीय गेंदबाजी का डटकर सामना किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपने एकादश में दो स्पिनरों को जगह दी है, जो भारतीय बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा लेंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें