28 C
Lucknow
Thursday, April 24, 2025

एलियन की सच्चाई पता चली तो उड़ गए होश

नई दिल्ली। एलियन के बारे में अबतक आपने किताबों में पढ़ा होगा। लेकिन इंडोनेशिया के एक गांव में एलियन मिलने की खबर ने सनसनी फैला दी।

इसे देखते ही लोगों में दहशत फैल गई। किसी ने ऐसा कोई जीव इससे पहले नहीं देखा था। हर कोई इसे एलियन कहने लगा। डर के मारे सभी गांव वालों ने इस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

एक गांव वाले ने कहा कि, “हम डर गए थे। ऐसा हमने पहली बार देखा था इसलिए सभी इसे मारने लगे। लोग तब तक इसे मारते रहे जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया।”

लोगों की मार से घबराया यह जीव इधर-उधर भटकने लगा। जैसे ही उसे मौका मिला वह जंगल की तरफ दौड़ पड़ा ताकि लोगों से बच सके।

फिर पता चली कुछ ऐसी सच्चाई जिसे जानकर लोग हैरान रह गए।

दरअसल एलियन समझ के लोगों ने जिसे मारा था वह कोई और नहीं, एक भालू था। इसे ‘सन बीयर’ के नाम से जाना जाता है। कई महीनों से खाना ना मिल पाने की वजह से इसकी ऐसी हालत हो गई थी।

इसके शरीर के सारे बाल झड़ चुके थे और यह कुपोषण के चलते कमजोर हो चुका था।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें