जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजाबहराइच :(अब्दुल अज़ीज़)NOI :- जिलाधिकारी अजय दीप सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ व कटान की स्थिति का जायजा लिया ओर मौके पर ही तहसील प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही तथा बाढ़ की स्थिति पर शतत् निगरनी का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एनडीआरएस की टीम कमाडेन्ट संजीव कुमार को निर्देश दिया गया कि तहसील स्टाफ के साथ बाढ़ क्षेत्र मंे बाढ़ के बचाव एवं सांप आदि काटने पर क्या करें से सम्बन्धित जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। इसके अलावा नदी के उस पार के ग्राम बरूआबेहड़ का रेंकी करें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के ग्राम गोलागंज के भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान उमांकर सिंह ने बताया कि ग्राम में लगभग 600 परिवार रहते हैं। ग्राम के 04 मजरे राजापुरवा, हरिजनपुरवा, मढ़बेहना व सिंघापुरवा नदी के उस पार हैं। ग्राम के लगभग 50 लोग कटान से प्रभावित हुए हैं। ग्राम प्रधान ने कटान पीड़ितों के विस्थापन के लिए अनुरोध करते हुए बताया कि ग्राम भिरवा टेपर में काफी सरकारी भूमि उपलब्ध हैं और बताया कि ग्राम में पशुओं का टीकाकरण हुआ है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि तत्काल कटान पीड़ितों का विवरण तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा दें और उप जिलाधिकारी महसी नागेन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि तत्काल विस्थापन की कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
ग्राम कायमपुर के भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों ने ग्राम में उपलब्ध करायी गयी नाव के नाविक की व्यवस्था तथा पुलिया निर्माण, कटान पीड़ितों को तिरपाल आदि का वितरण कराये जाने की मांग की। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मौके पर हीं एसडीएम महसी को तत्काल नाविक की व्यवस्था तथा तिरपाल का वितरण कराये जाने का निर्देश दिया और पुलिया निर्माण कराने के सम्बन्ध में आश्वासन दिया गया। ग्राम के लेखपाल हरवंश प्रसाद द्वारा बताया गया कि ग्राम में 800 एअर श्रेणी-5 की भूमि उपलब्ध थी जो नदी में कट गया है। भ्रमण के दौरान पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय सुकईपुर मंे बाढ़ का पानी भरा होने के कारण वहां के बच्चों को तटबन्ध पर छप्पर के नीचे पढ़ाया जा रहा है। यहां पर जिलाधिकारी ने रूक कर बच्चों से उनके पठन-पाठन, एमडीएम आदि की जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद उन्हांेने ग्राम पिपरी का भ्रमण कर कटान का जायजा लिया और मौजूद ग्रामवासियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बलभद्र सिंह इण्टर कालेज एरिया में एनडीआरएफ कैम्प का निरीक्षण किया और एवं एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य के लिए की जा रही तैयारियों तथा उनके ठहरने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था का जायज़ा लिया और टीम कमाण्डेन्ट से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान बाढ़ खण्ड के अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।