28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

कांग्रेस की करारी हार से आहत उपाध्यक्ष राजबब्बर, किया ये बड़ा ऐलान!

लखनऊ । यूपी चुनाव के रिजल्ट कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद शर्मनाक रहें। यूपी की सत्ता पर कभी 300 से ज्यादा सीटों पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार सपा के साथ गठबंधन में केवल 7 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। इस हार ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की कमर तोड़ दी है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राज बब्बर का ऐलान
सपा-कांग्रेस गठबंधन को इस चुनाव में महज 54 सीटें ही मिली है। इसमें में कांग्रेस को केवल सात सीटें पर कामयाबी हासिल हुए, जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी। कांग्रेस की यूपी में इतनी बड़ी हार की जिम्मेदारी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने ली है। यूपी में इतनी बड़ी हार से आहत राजबब्बर ने यूपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे देने का मन बना लिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।
हालांकि पार्टी उनके इस्तीफे को स्वीकार करती है या नहीं इस पर अभी फैसला आना बाकी है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें