28 C
Lucknow
Monday, March 24, 2025

कुछ इस तरह मनेगा लखनऊ का गणतंत्र  दिवस |

​लखनऊ, NOI 26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर है। हर साल की तरह इस बार भी परेड की तैयारी शुरू हो गई है। सर्द सुबह में हाथों में बंदूक थामे कंधों से कंधे मिलाते हुए जवान आगे बढ़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस तक तैयारियां इसी तरह जारी रहेंगी। 

स्टेडियम में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें पुलिस, महिला पुलिस, एनसीसी, बैंड सहित विभिन्न दल परेड करते हुए निकलते हैं। समारोह का दृश्य अत्यधिक आकर्षक होता है। समारोह की तैयारियां 15 दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। और मुख्य समारोह के दो दिन पहले विभिन्न दलों को रेस्ट दिया जाता है। 
गणतंत्र दिवस से पूर्व ही विभिन्न चौक-चौराहों में भी पुलिस की मुस्तैदी देखने मिलने लगी है। चैकिंग सहित हर आने-जाने वाला भी पुलिस की नजर में है। 26 जनवरी को जहां स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग कार्यक्रम के दौरान बंद रहेंगे वहीं विभिन्न स्कूलों, सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में भी झंडा वंदन किया जाएगा।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें