28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

क्या आप जानते है ‘योगी आम’ की खासियत, पढ़ें पूरी ख़बर

 

मलिहाबाद- विमल किशोर/NOI |  दुनिया भर में जाने – जाने वाले मैंगो-मैन के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हाजी कलीम-उल्लाह खां ने जहाँ एक पेड़ पर 300 सौ से अधिक प्रजातियों के आमों को विकसित किया है वहीँ हाजी कलीम-उल्लाह ने अपने विकसित किये आमो का नाम कुछ नेता और अभिनेताओं पर रखा है| जहाँ हाजी कलीम-उल्लाह खां के आम के बागो में अलग – अलग अभिनेताओं और नेता के नाम के आम है। कलीम उल्लाह ने अपने बागो के आमो का नाम कुछ इस प्रकार रखा है…सचिन ,अखिलेश, अमिताभ,मोदी, ऎश्वर्या आदि नाम शामिल है |
आपको बतातें चलें की जहाँ एक तरफ उन्होने अपने बागो में कई प्रजातियों के आम को विकसित किया वहीँ दूसरी ओर इस वर्ष हाजी कलीम उल्लाह खां ने एक नए आम की प्रजाति को विकसित किया, जिसका नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नाम का से रखा है| कलीम उल्लाह का कहना है की ये ‘योगी आम’ भले ही तीन से चार आम एक पेड़ पर है लेकिन इस बार की आंधी में टस से मस नहीं हुआ और तो और इस आंधी में बाग में लगे अधिक पड़ो से आम गिरे हैं, लेकिन विकसित हुआ ‘योगी आम’ पेड़ से गिरा तक नहीं। कलीम उल्लाह ने बताया कि ‘योगी आम’ की खासियत भले ही ये तीन से चार पेड़ पर हैं, लेकिन योगी आम मनुष्य के शरीर में रक्त बढ़ाने का कार्य करेगा |
गौरतलब की हाजी कलीम उल्लाह खां ने पिछली सरकार से गुहार लगाई थी | उन्हें सरकार की तरफ से ज़मीन मुहैया कराई जाए जिससे वे पांच से सात सौ प्रजातियों के आमों को विकसित कर सकें | लेकिन उनको पिछली कई सरकार से आश्वासन ही मिला है | क्या योगी नाम के आम को विकसित करने वाले पदमश्री हाजी कलीम उल्लाह खां की योगी सरकार सुनेगी गुहार ???

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें