28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

क्लार्कःलगातार 6 गेंदों में ठोके 6 छक्के

25_04_2013-25clarkel

स्कारबोरोग। टी-20 में युवराज सिंह, प्रथम श्रेणी मुकाबले में रवि शास्त्री, गैरी सोबर्स और ग्रुप ए मुकाबले में हर्सल गिब्स ने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। अब इस लिस्ट में एक नए युवा खिलाड़ी का नाम भी दर्ज हो गया। लंकाशायर के 22 वर्षीय बल्लेबाज जोर्डन क्लार्क ने काउंटी क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कमाल कर दिया।

उन्होंने यॉर्कशायर के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज गुरमान रंधावा को अपना निशाना बनाया। क्लार्क ने रंधावा के 13वें ओवर की सभी 6 गेंदों पर मिडविकेट के ऊपर से 6 छक्के जड़ दिए। उस ओवर से पहले रंधावा काफी कसा हुआ ओवर कर रहे थे। 13वें ओवर से पहले रंधावा ने 12 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए थे, लेकिन क्लार्क ने अपनी आतिशी और लाजवाब पारी की बदौलत उनकी कसी हुई गेंदबाजी को ढीला कर दिया।

अपनी इस सफलता पर क्लार्क ने कहा कि शरुआती गेंदों पर उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। इसके बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी से बात की। उसने हौसला बढ़ाया और क्लार्क ने करिश्मा कर दिया। छठे गेंद पर अपनी स्थिति के बारे में क्लार्क ने बताया कि अभी भी उस गेंद को याद कर रहे हैं कि वे कितने दबाव में थे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें