शरद मिश्रा”शरद”/राजू गिरि
निघासन खीरी:NOI- सरकार बनने से पहले किये गये वायदो को पूरा करने मे पूरी तरह विफल हो गयी है।योगी सरकार चाहे विजली का हो या फिर चाहे और किसी का किया वायदा क्यो न हो।यहां गावो मे 18 घंटे विजली आपूर्ति का किया गया वायदा पूरी तरह विफल होता नजर आ रहां है।विजली न मिलने के कारण जनता का आक्रोश दिन पर दिन सरकार के प्रति बढ़ता जा रहां है।
चुनाव से पहले भाजपा ने अपना जो घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें विजली आपूर्ति का भी उल्लेख किया गया था जिसमें गांवो को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का वायदा किया गया था। सरकार बनने के बाद कुछ समय तक तो विद्युत आपूर्ति तो ठीक रहीं उसके बाद पिछली सरकार से बत्तर व्यवस्था हो जाने से जनता का रवैया सरकार के प्रति ठीक नहीं है।क्योंकि सरकार अपने दावे पर पूरी तरह खरी नहीं उतर पा रही है।निघासन सहित पूरे जनपद को विद्युत आपूर्ति किये जाने के लिये निघासन मे 220 के वी का विद्युत सब स्टेशन बनवाया गया था ताकि विद्युत की अच्छी ब्यवस्था हो सके 220 का विद्युत सब स्टेशन तैयार होने के बाद विद्युत ब्यवस्था सुचारु नही हो सकी आज भी गांवो को सात से आठ घंटे विजली मिल पा रही है उसमे भी कयी बार ट्रिपिंग होती है।इसके अलावा बोल्टेज भी काफी डिम आता है।वहीँ देखा जाय तो निघासन को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने के बजाय टाउन का विल वसूल किया जाता है।विडम्बना है निघासन को टाउन जैसी विद्युत आपूर्ति नही की जाती है।वैसे तो विद्युत विभाग टाउन से लेकर गांवो तक का रोस्टर बनाया है लेकिन रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नही जाती वायदा खिलाफी से अब जनता का विश्वास धीरे धीरे सरकार उठने लगा है।