नई दिल्ली,एजेंसी। रेप आरोपी गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति ने कहा है कि उसने पास उनके पिता को लेकर कोई खबर नहीं है। बताते चले कि आज सुबह पुलिस ने आरोपी गायत्री का बेटा और भतीजे दोनों को हिरासत में लिया था। उन दोनों से पूछताछ चल रही है। अपने बयान में अनुराग ने कहा कि ना तो उसके पास कोई जानकारी है और न ही उसको ये पता है कि उसके पिता है कहा।
बताते चले कि सामूहिक बलात्कार के आरोप में वांछित सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति के तीन साथियों को आज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति मामले में सहअभियुक्त हैं। इस मामले में अब तक अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, प्रजापति के गनर चंद्रपाल तथा आज पकड़े गये तीन अन्य समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सिर्फ प्रजापति की ही गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस और एसटीएफ उन्हें तलाश कर रही हैं।
मालूम हो कि प्रजापति तथा उनके छह अन्य साथियों पर एक महिला से सामूहिक बलात्कार और उसकी बेटी से छेड़खानी के आरोप में उच्चतम न्यायालय के गत 17 फरवरी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रजापति के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर उनके पासपोर्ट को चार हफ्तों के लिये निलम्बित कर दिया गया था।