28 C
Lucknow
Tuesday, January 21, 2025

गिरफ्तार की गई 22 साल सी. भाग्या ने भीड़ को भडकाया और बसों में आग लगाई

48f067e1-6d6d-41c7-9060-5ed1d3897941बंगलुरु। हाल ही में कावेरी जल विवाद पर हो रहे प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया था।  तमिलनाडु और कर्नाटक में उग्र भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ की। लोगों ने सरकारी 42 बसों को आग के हवाले कर दिया। वहीँ इस मामले में गिरफ्तार की गई 22 साल की सी. भाग्या नाम की महिला के बारे में चौंकाने वाली खबर आई है।

सी. भाग्या

इस महिला पर भीड़ को उकसाने और हिंसा कराने का आरोप है। वहीं पता चला है कि इसके एवज में उसे महज एक सौ रुपये और एक प्लेट मटन बिरयानी का ऑफर दिया गया था। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक,सी भाग्या ने कथित रूप से 100 रुपये और मटन बिरयानी के लिए 42 बसों को जलाया था। उसने स्थानीय लोगों को एक ट्रैवल कंपनी केपीएन ट्रैवल्स के गैरेज में खड़ी बसों पर डीजल डालकर आग लगाने के लिए भी उकसाया था।

भाग्या केपीएन गैरेज के पास ही आपने परिवार के साथ रहती है।  वो और उसका मजदूरी करता है।  उनकी मां के मुताबिक उसके कुछ जानने वालों ने प्रदर्शन में हिस्सा लेने और भीड़ को उकसाने के लिए उसे एक प्लेट मटन बिरयानी और 100 रुपये देने की पेशकश की थी। इस मामले में पुलिस ने 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ट्रैवल्स कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उग्र प्रदर्शन पर बनाये हुए वीडियो की मदद से दोषियों की तलाश कर रही है।  इन्ही आरोपियों में से सी भाग्या भी एक है। सीसीटीवी फुटेज में भी वह महिला गाड़ियों पर डीजल डालती दिख रही हैं।  फुटेज और कर्मचारियों के वीडियो में भी पुलिस ने यह पाया कि आगजनी के लिए भाग्या ने लोगों को उकसाया था।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें