28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

गृह मंत्री आज 3 विधानसभाओं में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे!

लखनऊ । UP के विधानसभा चुनाव 11 फरवरी से शुरू हो चुका है। जिसके तहत शनिवार को यूपी चुनाव का पहला चरण संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कर लिए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार 12 फरवरी को शाहजहांपुर और रायबरेली के दौरे पर रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री की पहली जनसभा:

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार को संपन्न हो चुका है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों के अन्य चरणों के लिए प्रचार अभियान कार्यक्रम तय कर लिए हैं। जिसके तहत केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को शाहजहांपुर और रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पहली जनसभा तिलहर के निगोही विरासीन में आयोजित की गयी है। राजनाथ सिंह यहाँ करीब 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा कटरा के रामलीला मैदान में आयोजित की गयी है। राजनाथ सिंह 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तीसरी जनसभा:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तीसरी जनसभा रायबरेली के बछरावां में आयोजित की जाएगी। राजनाथ सिंह करीब 3.30 बजे यहाँ जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की चौथी जनसभा:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की चौथी जनसभा लखनऊ उत्तर विधानसभा में आयोजित की गयी है। राजनाथ सिंह यहाँ 5.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें