मुंबई :लोगों के अंदर कुछ अच्छी और बुरी आदतें होती हैं। लेकिन अगर हमारे सितारे भी कुछ ऐसी ही हरकतें करती हैं तो वह सुर्खियां जरूर बनती हैं। इस पैकेज के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुडस्टार्स की कुछ ऐसी ही फनी और अजीबो-गरीब आदतें।
खुले में नहाना पसंद करती हैं सुष्मिता…
बॉलीवुड ब्यूटी सुष्मिता सेन खुले टेरेस पर नहाना पसंद करती हैं। घर की छत पर उन्होंने बाथटब लगा रखा है। अक्सर खुले आसमान के नीचे वो नहाती हैं। इतना ही नहीं, सुष्मिता को सांपों से खासा प्यार है। उन्होंने घर में पाइथन (अजगर) भी पाला था।
टॉयलेट में पपीता खाते हैं जितेंद्र…
वैसे तो पेट साफ करने का अचूक नुस्खा है-पपीता। लेकिन जीतू जी इस तरीके को नए लेवल पर जाकर, कई सालों से अपनाते आ रहे हैं। बताया जाता है कि जब भी वे टॉयलेट जाते हैं, तो बाथरूम के अंदर पपीता और अन्य फल खाते हैं।
करीना कपूर…
करीना कपूर को नाखून चबाने की बुरी आदत है। वो अक्सर अपने नाखूनों को चबाती रहती हैं। अपनी इस आदत को कंट्रोल करने के लिए करीना ने काफी कोशिश की, लेकिन उनकी ये आदत है कि छूटती ही नहीं।
संजय दत्त…
संजय दत्त को शराब और तंबाकू, गुटखे की बुरी आदत हैं। हालांकि अब उनकी वाइफ मान्यता ने इस बुरी आदत पर काबू पाने में काफी मदद की है। लेकिन अब तक संजय दत्त इसे पूरी तरह नहीं छोड़ पाए हैं।