जोधपुर | मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की राज्यपाल
छुट्टियां मनाने जोधपुर पहुंचीं एमपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेलजोधपुर | मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार दोपहर नियमित फ्लाइट से परिवार के साथ जोधपुर…जोधपुर | मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार दोपहर नियमित फ्लाइट से परिवार के साथ जोधपुर पहुंचीं। वे यहां छुट्टियां बिताने के लिए आई हैं। जोधपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित और अफसरों ने उनकी आगवानी की। वे एयरपोर्ट से सीधे उम्मेद भवन के लिए रवाना हो गईं। वे यहां तीन दिन तक रुकेगी। वे शुक्रवार को साइट सीन देखने के लिए परिवार के साथ जाएंगी। राज्यपाल 29 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे एयरपोर्ट के लिए पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे की नियमित फ्लाइट से अहमदाबाद रवाना होंगी।