शरद मिश्रा”शरद”
लखीमपुर खीरी:NOI- देश के विकास के लिए जरूरी है कि इसे भ्रष्टाचार मुक्त कराया जाए। जाति के नाम पर देश का विकास कभी संभव नहीं है। इसलिए जनता को चाहिए कि उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिले। लखीमपुर के सीजीएनपीजी कॉलेज के नेहरू सभागर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर हुए भव्य समारोह में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि देश में जाति और छूआ छूत कैंसर की तरह काम कर रही है।
अशोक भवन का शिलान्यास:-
निकटवर्ती गांव लक्ष्मनजती में क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान भवन बनवाने के लिए भूखंड दिया है। इस पर कुशवाहा मौर्या शाक्य सैनी मानव कल्यण संस्था द्वारा अशोक महान भवन बनवाया जाएगा। इसके लिए मुख्य अतिथि के रूप में आए श्रम और सेवायोजन कैबिनेट मंत्री ने भवन का शिलान्यास किया।
सीजीएनपीजी कॉलेज में कुशवाहा, मौर्या, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संसथान में यह समारोह हुआ था। इसमें कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक जलालाबाद नीरज मौर्य, क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भागवान गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण किया।
ये रहे मौजूद और इन्हें मिला स्मृिति चिह्न:-
राजकुमार मौर्या, आदर्श मौर्या, वीरपाल सिंह कुशवाहा आदि ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर महेंद्र कुशवाहा, जनार्दन मौर्य, वीरपाल, जगवीर सिंह, राजाराम मौर्या, राजेंद्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित:-
मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने सदर चौराहा में बने अशोक स्तंभ का पूजन किया। उन्होंने भाई चारे और एकजुट होकर रहने पर जोर दिया। मंच संचालन दिनेश कुमार मौर्या ने किया।
इन्हें सौंपा गया ज्ञापन:-
जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्या के नेतृत्व में अरुण वर्मा, संजीव वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को ज्ञापन सौंपा।