28 C
Lucknow
Wednesday, January 15, 2025

छेड़छाड़ के लिए महिलाएं खुद जिम्मेदार: कांग्रेसी नेता

24_04_2013-24mpcongl

भोपाल। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के लिए मध्य प्रदेश के एक कांग्रेसी नेता ने महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश में कांग्रेस के महामंत्री सत्यदेव कटारे ने मंगलवार को भिंड में एक जनसभा के दौरान कहा कि महिलाओं के साथ छेड़खानी तभी होती है, जब वह मुस्करा कर टेढ़ी नजर से किसी को देखती हैं।

सत्यदेव कटारे के इस बयान का कई संगठनों ने विरोध किया है। जिस समय कांग्रेसी नेता ने यह बेतुका बयान दिया उस समय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी वहीं मौजूद थे। हालांकि सत्यदेव के बयान पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें