जरवल में मानवता का सम्मान रैली हुई आयोजितकैसरगंज : (दिलशाद अनसारी) NOI :-आज रविवार को जरवल टाऊन के चौक मुहल्ले से स्टूडेन्टस इस्लामिक आँर्गनाईजेशन आफ इंडिया व भारतीय किसान यूनियन (भानू)अंराजनैतिक संगठन के सौजन्य से मानवता व कौमी एकता को जागृत करने के उदेश्य से एक रैली का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व अध्यापक मो• अलीम अहमद तथा किसान नेता भाकियू (भानू) अराजनैतिक संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्र अन्ना व संचालन अध्यापक मो0 मोमिन अहमद ने किया।
यह रैली क्षेत्र के चौक चौराहे से होते हुए व मानवता को जागरूक करने वाले सन्देश पहुंचाते हुए जय जवान जय किसान इन्टर कालेज पहुँच कर समाप्त कर दिया गया।इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए अध्यापक मोहम्मद अलीम अहमद ने कहा कि ईश्वरीय सिद्धान्त के अनुसार समाज के नव निमार्ण हेतु हम सबको एक होकर रहना चाहिए। आपस में कोई भेदभाव नही होना चाहिए यही मानवता का प्रथम धर्म है तथा आपसी भेदभाव भूल कर एक दूसरे की संकट के समय मदद करनी चाहिए। तभी सच्ची मानवता का सम्मान होगा।
कौमी एकता पर कविता पढ़ते हुए किसान नेता भाकियू (भानू) अराजनैतिक संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्र अन्ना ने कहा कि हमारे संगठन में सभी धर्मों के लोग है। और हम सभी धर्मों का सम्मान करते है। लेकिन कुछ लोग राजनैतिक लाभ लेने के उदेश्य से हम लोगों को बाँट रहे है। हमें अब ऐसे मक्कारों से होशियार रहना है। और आपसी भाई चारा अमन चैन समाज में बनाऐ रखना है। और संकट के समय एक दूसरे की मदद करना है। तभी सच्ची मानवता का सम्मान होगा।इस दौरन सलमान अहमद, भाकियू ग्राम सभा अध्यक्ष धवारियाँ मुकीद अहमद सिद्धीकी, राशीद लारी अहमद, फिरोज अहमद, तिलकराम गौतम, मोहम्मद अली जफ्फर, मोहन कुमार सिंह, कासिम अहमद, सुरेश कुमार मौर्या, शफीक अहमद सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।