28 C
Lucknow
Wednesday, January 22, 2025

जिले की सिर्फ चार सीटों पर लड़ेगी सपा- लक्ष्मीनारायण यादव



बहराइच, न्यूज़ वन इंडिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव ने कहा कि समाज वादी पार्टी के प्रत्याशी जिले की सिर्फ चार सीटों बहराइच, कैसर गंज, मटेरा और बलहा में चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया पार्टी नेतृत्व ने पूर्व सांसद रुबाब सईदा पूर्व विधायक राम तेज यादव काबीना मन्त्री यासर शाह और राज्य मन्त्री बन्शी धर को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। यह बात उन्होंने पत्रकारो के सवाल के जवाब में कही मौका था सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता का 

आज सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 2012 में कैसर गंज विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस और निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े सय्यूब अली व् मो0 युनुस उर्फ़ बाबू खां ने समाज वादी पार्टी में शामिल हुवे उन्हें पार्टी में लिये जाने की घोषणा पार्टी जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव ने की। सपा में शामिल हुवे दोनों नेताओ ने कहा कि प्रदेश का भविष्य युवा मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सुरक्षित है जिनकी सोच और काम करने के नतीजे में आज उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है।सपा की सरकार ने समाज के सभी वर्गो को बराबर का सम्मान दिया है।   साम्प्रदायिक शक्तियों से मुक़ाबला करने की हिम्मत सिर्फ सपा में है।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक राम तेज़ यादव ब्लाक प्रमुख जरवल नूर हुसैन जिला पंचायत सदस्य अर्शद रकीम अजीत सिंह पार्टी उपाध्यक्ष शलभ खन्ना गुड्डू जफर उल्ला बन्टी त्रिलोकी नाथ गुप्ता पम्मू तिवारी कुलदीप यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें