बहराइच :(अब्दुल अजीज) प्रदेश सरकार के आवाहन पर स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं के निवारण हेतु जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी (सी एम ओ) डा. अरूण लाल के द्वारा 11 जून तक संचालित होने वाले जे ई टीकारण अभियान जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।इस रैली के जरिये शहर के डिगिहा तिराहा, छावनी चैराहा होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया।इस अभियान के अन्तर्गत 9 माह से 15 वर्ष आयु तक के बच्चों को निःशुल्क जेई का टीकाकरण लगाया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए जनपद में कुल 318 टीमें बनायी गयी हैं। प्रत्येक टीम में 05 सदस्य होंगे जिसमें दो वैक्सिनेटर तथा एक-एक आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व शिक्षक होंगे। इस अभियान के अन्तर्गत कुल 1287803 बच्चों को जेई के टीके से प्रतिरक्षित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लाल ने जनपद वासियों से अपील की है कि वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। अपने घरों व आस-पास के घरों के 09 माह से 15 वर्ष आयु के बच्चों कों टीकाकरण अवश्य करायें। रैली में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजीत चन्द्र, डीएचआईओ सुनील कुमार सिंह, एआरओ मुर्सरफ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि नितेश श्रीवास्तव व संतोष जायसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कैसरजहां, नीतू जायसवाल व परवीन बानों ने प्रतिभाग किया।