28 C
Lucknow
Wednesday, January 15, 2025

झूम -झूम के बरसा बदरा लोगो को मिली गर्मी से राहत

13_05_2013-12BRH040

बहराइच : भीषण गर्मी में मौसम ने करवट ली। जम कर बरसात हुई। कई स्थानों पर ओले गिरे। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान छा गई। आम की फसल को नुकसान हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि रविवार अपरान्ह मौसम बदल गया। लगभग पौन घंटे तक जम कर बारिश हुई। बारिश का आनंद लेने के लिए बच्चे सड़कों का आ गए। बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम को तापमान भी नीचे आ गया। बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओले गिरने से आम की फसल को नुकसान होने की आशंका बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन आम के बागों में आंधी आने के कारण अमिया के ढेर लग गए। फसल अनुसंधान केंद्र प्रभारी व मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम से किसानों को फायदा हुआ है। मेंथा मक्का व आम को पानी की जरूरत थी। बारिश होने से आम की फसल जल्दी तैयार होगी। मेंथा को भी फायदा पहुंचा है। उन्होंने बताया कि ओले गिरने से अधिक नुकसान की आशंका नहीं है।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें