28 C
Lucknow
Tuesday, January 21, 2025

टाइम की सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी और Paytm फाउंडर विजय शेखर

PM modi And Paytm founder vijay Shekhar Sharma got place in time's 100 Most Influential People

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका की जानी मानी समाचार पत्रिका टाइम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को दुनिया के 100 प्रभावशाली लीडर्स की सूची में शामिल किया है। साल 2017 के लिए जारी इस सूची में पीएम मोदी को दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में दूसरा स्थान मिला है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे इस सूची में पहले स्थान पर हैं। इस सूची में अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चौथा स्थान मिला है। अमेरिकी सीनेटर चुक शुमेर को सूची में ट्रंप से ऊपर तीसरे पायदान पर हैं। इस सूची में विकी लीक्स के फाउंडर जूलियन असांज और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को भी जगह मिली है।

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह पाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्हें टाइटंस कैटेगरी में जगह मिली है। 8 नवंबर, 2016 को भारत में नोटबंदी लागू होने के बाद पेटीएम का नाम देश में सबकी जुबान पर आ गया था। लोगों को पेटीएम की वजह से बड़ी राहत मिली थी। इस दौरान पेटीएम के बिजनेस में कई गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें