28 C
Lucknow
Thursday, February 13, 2025

डीएम ने राहुल के आगे हाथ जोड़े, लौटने को कहा

Image result for डीएम ने राहुल के आगे हाथ जोड़े, लौटने को कहा

 

सहारनपुर। शब्बीरपुर बवाल के बाद मचे सियासी तूफान के बीच शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रशासन की तमाम रोक के बाद सहारनपुर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। हरियाणा की सीमा पर रोके जाने के बाद करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर वे शाहजहांपुर पुलिस चौकी से पहले स्थित ढाबे पर पहुंचे। वहां पीड़ितों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद सांसद राहुल गांधी बोले, भाजपा की सरकार में देशभर में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। गरीबों को डराया और दबाया जा रहा है।
शब्बीरपुर कांड प्रदेश की योगी सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। भाजपा की नफरत की राजनीति के चलते सांप्रदायिक और जातीय हिंसा हो रही है। राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए उनके पास पहुंचे जिलाधिकारी और एसएसपी उनके सामने हाथ जोड़ते रहे। हालांकि प्रशासन के समझाने और निष्पक्ष कार्रवाई के वायदे के बाद राहुल वापस जाने को राजी हो गए। इस दौरान करीब छह घंटे तब अंबाला-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस के कब्जे में रहा।
शाहजहांपुर के पंजाब-हिमाचल ढाबे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले प्रदेश की योगी और बाद में केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं शब्बीरपुर में जाकर पीड़ितों से मिलना चाहता था, मगर मुझे उत्तर प्रदेश में जाने से रोका गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा की सरकार अपने शुरुआती कार्यकाल में विफल हो चुकी है। यहां गरीबों और दलितों को डराया-धमकाया जाता है। देश जैसा यह लोग चला रहे हैं वैसे नहीं चलता है। सहारनपुर जैसा हाल ही पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने शब्बीरपुर बवाल में पीड़ितों को न्याय और उचित मुआवजे की मांग भी उठाई। इसके बाद केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, जम्मू कश्मीर में अशांति कराकर पाकिस्तान को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर जल रहा है और मोदी सरकार देशद्रोही ताकतों को फूट होल्ड दे रही है। जम्मू में शांति से देश को फायदा होता है। सरकार के तीन साल पूरे होने पर एक भी वायदा पूर नहीं करने का आरोप लगाया और कहा, चुनाव में उन्होंने प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वाद किया था। मगर, तीन साल में एक भी रोजगार नहीं दिया गया। इससे पहले राहुल गांधी को सहारनपुर आने से रोकने के लिए गृह सचिव एमपी मिश्र और एडीजी लॉ एंड आर्डर आदित्य मिश्र के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक-पुलिस का अमला सुबह से डटा रहा।
करीब सवा दो बजे राहुल गांधी यमुना नगर से होते हुए सहारनपुर की सीमा पर पहुंचे। वहां बैरिकेडिंग देखकर राहुल गांधी गाड़ी से उतर गए और करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर ढाबे पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पीड़ित परिवारों से बातचीत की। इसके बाद डीएम प्रमोद कुमार पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने हाथ जोड़कर उनसे वापस लौट जाने को कहा। इसके बाद राहुल गांधी ने उन पर कई सवाल भी दागे। हालांकि निष्पक्ष कार्रवाई और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के आश्वासन पर राहुल गांधी लौट गए। इस दौरान उनके साथ गुलाब नबी आजाद, पीएल पुनिया, राजबब्बर, भगवती चौधरी, इमरान मसूद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें