शरद मिश्रा”शरद”
लखीमपुर खीरी:NOI- दुधवा टाईगर रिजर्व उत्तर प्रदेश का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है, जो वन्य जीवों का बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ अमूल्य प्राकृतिक वन संपदा को संजोए हुए है, यहां अद्वितीय पर्यटन की संभावनाएं, मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं, वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु पेट्रोलिंग को दृष्टिगत रखते हुए शासन प्रशासन की अनुमति प्राप्ति उपरान्त प्रस्तावित कर्नाटक राज्य से 12 हांथियों के स्थान पर उपलब्धता के आधार पर 10 हांथी (सिमोगा से 4, रमपुरवा से 4 एवं नागरहोल से 02) क्रमशः अमृता, बास्करा, किरण, पार्वती, डायना, डायना शिशु, थ्रेशा, मेघना, नकुल काबिनी हाथी, उपनिदेशक श्री महावीर कौजलगि, वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा एवं किशनपुर श्री डी०के० चतुर्वेदी के नेतृत्व में शनिवार को सायं लगभग 5 बजे दुधवा टाईगर रिजर्व की मैलानी रेंज के पूर्व डिपो स्थल लाए गये।
कर्नाटक से हांथी लाए जाने हेतु पूर्ण तैयारी हेतु दिनांक 16 मार्च को इरसाद, रामेश्वर, हरीप्रसाद, शफीक, सुशील सुरेश महावतों का पहला दल प्रस्थान किया, स्थानीय स्टाफ के सहयोग से महावतों के दल द्वारा विधिवत हांथियों के क्रियाकिलाप का अध्यन किया गया। पूर्ण आश्वावासन के उपरान्त हांथियों को लाए जाने हेतु 23 अप्रैल को संत प्रकाश तिर्पाठी, सचिन, पुश्कर सिंह वन दरोगा, प्रदीप वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी, पशु चिकित्सक विशेषज्ञ डा० नासिर, परीक्षित आसाम डब्ल्यू०डब्ल्यू०एफ० रोहित, रवि डब्ल्यू०डब्ल्यू०एफ० का दल कर्नाटक गया।
29 अप्रैल को हांथी कर्नाटक से दुधवा के लिए 08 ट्रकों से दुधवा के लिए प्रस्थान किए, रास्ते में सहयोग हेतु कर्नाटक से श्री बाबू के नेतृत्व में पशु चिकित्सक डा० विनय कर्नाटक सहित कुल 12 लोगों का स्टाफ साथ आया। कर्नाटक से दुधवा के लिए प्रस्थान करने वाले इस दल का रास्ते में पड़ने वाले राज्यों के वन स्टाफ, डब्ल्यू०डब्ल्यू०एफ० द्वारा सहयोग किया जाता रहा। इस हांथियों के दल का लखनऊ, लखीमपुर के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
यह दल जैसे ही भीरा पहुंचा दुधवा टाईगर रिजर्व का स्टाफ, उपनिदेशक बफर डा० अनिल पटेल अपने स्टाफ सहित, पलिया स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जहां हांथियों का माल्यार्पण कर बाजे के साथ स्वागत किया गया। बाजे की धुन पर लोग थिरकने से अपने आप को रोक नही सके। काफी दूर तक इस दल के साथ लोगों ने पैदल ही भ्रमण किया।
हांथियों के अवस्थान स्थल पर पहुंचने पर श्रीमती शर्मिला महावीर एवं श्रीमती कश्यप द्वारा उपनिदेशक महोदय के साथ वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अपने दल के साथ डा० मुदित गुप्ता डब्ल्यू०डब्ल्यू०एफ०, कतर्नियाघाट फाउण्डेशन, वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार, सर्वेश कुमार, विनय कुमार, सद्दाम क्षेत्रीय वन अधिकारी मैलानी,
दक्षिण सोनारीपुर, किशनपुर अपने स्टाफ सहित अन्य मुख्यालय एवं विभिन्न रेंज स्टाफ सहित उपस्थित रहा।