28 C
Lucknow
Wednesday, January 22, 2025

देह व्यापार के लिए होता था कार इस्तेमाल, लिख रखा था ‘भारत सरकार’


गाजियाबाद । राधेश्याम फेस वन कॉलोनी में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार को बंद कराने के मामले में बृहस्पतिवार शाम को देह व्यापार संचालिका के गुर्गों ने लोगों को घर-घर जाकर धमकाया। कॉलोनी के लोगों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत करने का मन बनाया है।
राधेश्याम फेस वन कॉलोनी में मुजफ्फरनगर निवासी महिला करीब छह माह से किराये के मकान में देह व्यापार चला रही थी। इस मकान में महिला व पुरूषों का आना जाना लगा रहता था। शाम होते ही मकान के बाहर आने वाले लोगों के वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी।

मंगलवार देर को लोगों ने फोन पर पुलिस को मकान में देह व्यापार की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिला व दो पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, जबकि दो युवक मकान के पीछे से दीवार कूदकर फरार हो गए।

 पुलिस देह व्यापार संचालिका और आपत्तिजन हालत में पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने आरोपियो के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई किए बिना ही पकड़े गए आरोपियों को मकान खाली करने की हिदायत देकर छोड़ दिया था। अब मकान पर ताला लटका है।

बृहस्पतिवार को देह व्यापार संचालिका के गुर्गों ने कॉलोनी में पहुंचकर लोगों को घर-घर जाकर धमकाया। संचालिक ने भी कॉलोनी के लोगों को गाली-गलौच की। इस दौरान लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत कर देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

 कॉलोनी के लोगों ने बताया कि जिस कार में देह व्यापार के लिए युवतियों को यहां लाया जाता था, उसपर संचालिका ने पुलिस से बचने के लिए भारत सरकार लिखवा रखा है। जिस कारण इस कार को रास्ते पुलिस या अन्य अधिकारी रोकने से परहेज करते हैं। 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें