28 C
Lucknow
Tuesday, January 14, 2025

दो घंटे आज मेरठ में रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर शहर में आ रहे हैं। वे लगभग दो घंटे मेरठ में रहेंगे। वे पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद की बेटी-दामाद को आर्शीवाद देकर लौट जाएंगे।

सपा की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परतापुर हवाई पट्टी पर निजी विमान से पहुंचेंगे। हवाई पट्टी से वे सीधे फैज-ए-आम कालेज में पूर्व विधायक की बेटी की शादी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वे 1.30 बजे वहां से हवाई पट्टी के लिए रवाना हो जाएंगे। दो बजे हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सत्ता से हटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह पहला मेरठ दौरा है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें