28 C
Lucknow
Saturday, April 26, 2025

दो मजदूर झुलसे पटाखा कारखाने मै लगी आग से |

गुरुदासपुर, एजेंसी | बटाला के पास एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूर गंभीर रुप से जल गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूर अपराह्न दो बजकर 15 मिनट के आसपास फैक्ट्री की छत पर बैठकर पटाखे बना रहे थे, कि तभी यहां आग लग गई। आग तेजी से फैक्ट्री में फैल गई और इसके एक हिस्से का छत पूरी तरह से जल गया।

उन्होंने बताया कि बिहार निवासी अभिषेक उर्फ मुन्नू का शरीर 80 फीसदी जल गया है और उसे अमृतसर के अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री से एक स्कूल सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है।

स्कूल प्रशासन ने अपने छात्रों को अग्निशमन कर्मियों के आग पर काबू पा लेने के बाद ही स्कूल से जाने दिया। फैक्ट्री के निकट रहनेवाले अमनदीप सिंह और गुरप्र्रीत कौर ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी फैक्टरी लंबे समय से आवासीय क्षेत्र में चल रहा था।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें