28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

नई पीढ़ी को भाजपा कार्यकर्ता देंगे अगस्त क्रांति की जानकारी


जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक कुनकुरी के मंगल भवन में जिला संगठन प्रभारी मेजर अनिल सिंह की मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा ने संगठन पदाधिकारियों ओर जन प्रतिनिधियों के पिछले तीन माह के गतिविधियों की समीक्षा की। जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया के कोरबा में प्रदेश कार्य समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी तीन माह के लिए संगठन के कार्यक्रम भी तय किए गए।

श्री सिन्हा ने बताया 10 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में साइकिल व मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे सांसद, विधायक और सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इसी तरह भाजपा 9 अगस्त से 30 अगस्त तक अगस्त क्रांति अभियान चलाएगी। जिसमे 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वी वर्षगांठ पर पार्टी कार्यकर्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा की सफाई की जाएगी एवं को सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिससे नई पीढ़ी को 9 अगस्त 1942 के बारे में पता चलेगा। कार्यकर्ता लोगों को अगस्त क्रांति की जानकारी भी देंगे। उन्होंने बताया कि पं. दीनदयाल के अंत्योदय की विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। 16 अगस्त से 30 अगस्त तक तक नया भारत मंथन पर कार्य क्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार की इतनी योजना चल रही है, हमें केवल लोगों को उसका अधिक अधिक लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जन प्रतिनिधियों को बूथ तक जाने की नसीहत दी। बैठक को विधायक रोहित साय, वरिष्ठ भाजपा नेता देवकी महाराज ने भी संबोधित किया। इस दौरान भरत सिंह, शंकर गुप्ता, राम गर्ग, रुपेश सोनी, विकास गुप्ता, शरद चौरसिया सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंगल भवन में हुई जिला भाजपा कार्य समिति की बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें