28 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025

नहीं कर रहा अनुष्का से सगाई, विराट

 नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए विराट कोहली ने कहा है कि वो अभी सगाई नहीं कर रहे हैं। विराट ने ट्वीट कर साफ किया कि वो सिर्फ छुट्टियां मनाने देहरादून पहुंचे हैं और उनका फिलहाल सगाई का कोई इरादा नहीं है।

विराट ने कहा कि मीडिया सिर्फ अफवाह फैला रहा है। ऐसी झूठी खबरें फैलाने से मीडिया बाज नहीं आता और वो उन्हें रोक नहीं सकते। विराट ने किसी भी प्रकार की गलतफहमी न हो इस लिए इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वो सगाई नहीं कर रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान नए साल की शाम को अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई करने वाले हैं।

विराट ने यह भी कहा कि यदि वो और अनुष्का सगाई कर रहे होते, तो वह ये बात नहीं छुपाते। विराट ने बड़ी बेबाकी से ट्वीट कर अपने रुख साफ किया है। विराट हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर काफी साफ रहे हैं और मीडिया का दखलअंदाजी के चलते उन्हें एक बार इस तरह का कदम उठाना पड़ा।

सम्बंधित खबरें :
विराट कोहली के इरादे जानकर पाकिस्तान में फैला खौफ नए साल की शाम सगाई कर सकते हैं विराट-अनुष्का, बच्चन-अंबानी फैमिली पहुंची।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें