28 C
Lucknow
Monday, March 24, 2025

नहीं रहे डा0वकार,गुल हो गया गरीबों के साथ जलने वाला चराग……

बहराइच

बहराइच :(अब्दुल अजीज) NOI:-बहराइच जिले का समाजवादी पुरोहित डा0 वकार अहमद शाह का आज शाम को लखनऊ के सिटी अस्पताल में इन्तेकाल हो गया है,वह पिछले 5 वर्षों से गम्भीर रूप से बीमार चल रहे थे,1993 से लगातार 5 बार प्रदेश की विधान सभा में बहराइच का प्रतिनिधित्व करते हुए सूबे की सियासत में डंका बजाने वाले स्व0 वकार शाह विधान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा बराबर कैबिनेट की शोभा बढ़ाते हुये बहराइच की आवाज बुलंद की है और अपने व्यक्तित्व की बदौलत वह बहराइच के गरीब,मजदूर और क्षेत्र वासियों के दिलों पर राज करते रहे हैं,डा0वकार साहब के निधन की सूचना मिलने से जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी है और देखते ही देखते उनके चाहने वाले असंख्य लोगों का उनके काजीपुरा स्थित आवास की ओर जन सैलाब उमड़ पड़ा है,सूत्रों के मुताबिक स्व0शाह का अंतिम संस्कार (मिट्टी) 16 अप्रैल को बाद नमाज़ असर छडे शाह तकिया कब्रस्तान में होना तय बताया गया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें