28 C
Lucknow
Wednesday, January 22, 2025

नानपारा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मना महिला दिवस।

नानपारा, बहराइच। (सरफराज अहमद) बुधवार को नानपारा क्षेत्र में अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात से एक बच्चों की रैली निकाली गई जिसमें नगर के तमाम स्कूलो के हजारो बच्चो ने भागीदारी की। रैली की शुरूआत एस0डी0एम0 षिव प्रसाद शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। एन0पी0आर0सी0 हाजी मु0 मुस्तफा, राम फेरन विष्वकर्मा एवं परवीन जहरा जैदी की देखरेख में महिला दिवस जिन्दाबाद के नारो के साथ पूरे नगर में घूमा उसके बाद तहसील सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता एस0डी0एम0 नानपारा ने की और गोष्ठी का संचालन प्रचार्य राहत जनता इण्टर कालेज के प्राचार्य डा0 दीन बन्धु शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्राचार्य वैद्य भगवानदीन इं0 कालेज मरजिया बेगम, अध्यापिका परवीन जहरा जैदी, आबिदा, स्वेता सिंह, रीता मौर्या सहित एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने महिला सष्क्तीकरण पर अपने विचार रखते हुए महिला उत्थान की योजनाओं को बताया। इसी के साथ अगैय्या में स्थित सषस्त्र सीमा बल (एस0एस0बी0) 59वीं वाहिनी में द्वितीय कमान आफिसर आई0एच0काजमी की देखरेख में विष्व महिला दिवस मनाया गया जिसमें महिलाओं को पुरूषों के बराबर आकनें की सलाह देते हुए कहा कि अब महिलाए हर क्षेत्र में पुरूषों से कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें