मुंबई। पिछले कुछ दिनों से रेप की जो खबरें आ रहीं है उससे तो यही लगता है कि महिलाएं अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली के दामिनी कांड के बाद रेप को रोकने के लिए कानून भी बना, लेकिन उसके बाद तो रेप का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है।
अभी तक लोगों के जुबान से यहीं जुमला निकलता था कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम है। लड़कियां बाहर निकलने से डरती है। मगर मुंबई के ठाणे में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ता को भी शर्मसार कर दिया है। एक भाई पिछले एक साल से अपनी सगी नाबालिग बहन के साथ रेप करता रहा। इतना ही नहीं उसने अपनी बहन को गर्भवती भी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाई अपनी बहन के साथ पिछले एक साल से रेप कर रहा था। मामला सोमवार को उस वक्त सामने आया जब लड़की को बेचैनी और उल्टियां होने पर उस लड़की को कालवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। डॉक्टर ने बताया कि युवती को 7 माह का गर्भ है। इसके बाद लड़की ने अपनी आपबीती पुलिस और परिवार वालों बताया। पुलिस ने इस मामले में फौरन मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक पिछले एक साल से रेप कर रहा था और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने बताया कि इससे पहले उसने कई बार अपनी बहन को गर्भ ना ठहरे इसकी दवाइयां देता था। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में चर्चा है और लोग आरोपी भाई को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।