28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

नो-मेकअप लुक में कैमरे में कैद हुई बिपाशा-करीना!

मुंबई। बिपाशा बसु हाल ही में हसबैंड करन सिंह ग्रोवर के साथ जुहू (मुंबई) में दिखाई दीं। हमेशा सजी-धजी दिखाई देने वाली बिपाशा ने इस दौरान कोई मेकअप नहीं किया हुआ था। इस वजह से वो काफी अलग और अपने एक्चुअल कलर में दिखाई दे रही थीं। बिपाशा ने इस मौके पर मीडिया फोटोग्राफर्स को देखा और वो बिना पोज दिए जल्दी से वहां से निकलतीं दिखाई दीं। हालांकि, इसके बाद भी उनकी कुछ फोटोज क्लिक हो गईं। बता दें, बिपाशा 7 जनवरी को 38 साल की हो गई हैं। आखिरी बार उन्हें पति करण के साथ फिल्म ‘अलोन’ (2015) में देखा गया था।

बिना मेकअप स्पॉट हुईं करीना…

बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद करीना कपूर इन दिनों पोस्ट डिलिवरी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में करीना को बहन करिश्मा कपूर और फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ बांद्रा के पाली विलेज इलाके में स्पॉट किया गया था। जहां करीना नो-मेकअप लुक में कैमरे में कैद हुई थीं। करीना इस दौरान स्पोर्टी लुक में बिन मेकअप थोड़ी अजीब लग रही थीं। बता दें, जल्द ही करीना फिल्ममेकर रिया कपूर की मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आएंगी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें