28 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025

पत्रकारों पर हो रहे पुलिस बर्बरता का किया गया विरोध, लाठीचार्ज की हुई उच्चस्तरीय जांच की मांग…..

पत्रकारों पर हो रहे पुलिस बर्बरता का किया गया विरोध, लाठीचार्ज की हुई उच्चस्तरीय जांच की मांग…..​बहराइच :(अब्दुल अज़ीज़) NOI :- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा बहराइच की ओर स्थानीय कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने काली पटटी बाँध कर राज्यापाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में हुए लाठीचार्ज की निंदा की गयी। पत्रकारों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
​श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा जनपद बहराइच ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन के दौरान कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर की गई लाठीचार्ज की निंदा की। यूनियन के अध्यक्ष अनीस सिद्दीकी की अगुवाई में पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा कि बीएचयू में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को भी पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान निशाना बनाया। यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। यूनियन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, घायल पत्रकारों को समुचित इलाज प्रदान करने और मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम को सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार हेमंत मिश्रा, विपिन अग्रवाल, बच्चे भारती, अजय त्रिपाठी, ताहिर हुसैन, कल्बे अब्बास, संजय मिश्रा, अजीम मिर्जा, भोलानाथ शर्मा, मनोज गुप्ता, अभिषेक  शर्मा, अद्वैत भूषण, आफताब अहमद, वीरेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, विजय मिश्रा, ध्रुव शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, केके सक्सेना, राहुल यादव, मोहम्मद कासिफ, हरीश रस्तोगी, खालिद हुसैन आदि पत्रकार मौजूद रहे।  

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें