सीतापुर-अनूप पाण्डेय,अरुण शर्मा/NOI-उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर के पिसावां भारतीय किसान यूनियन (लोक तांत्रिक) पिसावां के अन्तर्गरत ग्राम कपसा कला में किसान पंचायत में सैकड़ो किसानो के गांव में फैली अव्यवस्था के खिलाफ उठाई आवाज इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला (श्यामू) ने कहा कि किसानो के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यहार बर्दास्त नही किया जाएगा
चाहे प्रधान हो या प्रधानमंत्री किसानो की अनदेखी करने बाले के खिलाफ किसान संघठित होकर अपनी ताकत का एहसास कराएगा और किसानो के हक मारने बालो की छाती पर चढ़ कर अपना हक लेगा किसानों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को बक्सा नही जायेगा चाहे पुलिस के अधिकारी हो या तहसील,ब्लाक के अधिकारी तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानो के साथ किसी प्रकार का भेदभाव बर्दास्त नही किया जाएगा उन्होंने ने कहा कि पिछले दिनों ब्लाक में किसान पंचायत कर किसानो के द्वारा दी गयी शिकायतों का ज्ञापन अधिकारी को दिया गया था लेकिन अभी तक महोदय ने किसी प्रकार की कार्यवाही नही की है उन्होंने कहा कि अगर इस सप्ताह में किसानो की समस्यों का निस्तारण नही किया गया तो किसानो को मजबूर होकर सड़को पर उतरना होगा इस मौके पर
सीतापुर के संगठन मंत्री संजीव शुक्लसत्यवीर सिंह रिंकू राजीव सिंह
उपाध्यक्ष भोले सिंह ,विष्णु सिंह ,राजेश्वर सिंह ,अनिल बाजपाई ,आदि सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।